IND vs ENG, Shubman Gill Record: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में 269 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर विराट कोहली का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर तोड़ दिया। कप्तान के तौर पर गिल अब टेस्ट इतिहास में भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस पारी में उन्होंने सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि कई रिकॉर्ड्स की लाइन भी लगाई।
शुभमन गिल का बल्ला इंग्लैंड की धरती पर इतिहास लिख रहा है। बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में गिल ने भारत की पहली पारी में 269 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और इसी के साथ विराट कोहली का वो रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जो पिछले पांच साल से कायम था। विराट ने 2019 में पुणे टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 254* रन बनाए थे, लेकिन अब कप्तान गिल इस लिस्ट में सबसे ऊपर आ गए हैं और टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं
भारतीय कप्तानों द्वारा टेस्ट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर
- शुभमन गिल – 269 बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम (2025)
- विराट कोहली – 254* बनाम साउथ अफ्रीका, पुणे (2019)
- विराट कोहली – 243 बनाम श्रीलंका, दिल्ली (2017)
- विराट कोहली – 235 बनाम इंग्लैंड, मुंबई (2016)
- एमएस धोनी – 224 बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई (2013)