Shubman Gill ने एक साथ की धोनी और रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी, छोटे से करियर में रचा इतिहास (Image Source: BCCI)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। गिल सीरीज के सबसे सफळ बल्लेबाज रहे और उन्होंने 2 पारियों में 238 की औसत से 238 रन बनाए। तीसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी ही नहीं आई।
रोहित शर्मा की बराबरी की
गिल भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। यह छठी बार है जब गिल ने प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता है और इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की है।