IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार (7 नवंबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन (Shubman Gill) गिल बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी (Jacob Duffy) ने उन्हें अपनी पहली ही गेंद पर आउट कर दिया।
दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी समेटने के बाद भारतीय टीम 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जैकब डफी ने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। गिल ने डफी की हार्ड लेंथ गेंद को सॉफ्ट हैंड्स के साथ खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरी स्लिप की दिशा में चली गई। वहां मौजूद हेनरी निकोल्स ने तेजी से रिएक्ट करते हुए शानदार कैच लपक लिया।
VIDEO:
Wicket of Shubman Gill Poor fielding and poor batting expected from Rohit Sharma but not from Gill https://t.co/sjSt30quvn
BackToLobby (backtolobby) November 7, 2026