SL vs IND 2nd Test में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले का Preview (SL vs IND 2nd Test Prediction)
Sri Lanka vs India 2nd Test Match Prediction: श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 23 अगस्त से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो देवदत्त पडिक्कल (पहली पारी 167 रन, दूसरी पारी 44 रन) और मानव सुथार (पहली पारी 76 रन देकर 4 विकेट, दूसरी पारी 55 रन देकर 6 विकेट) थे जिन्होंने विपक्षी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।
SL vs IND 2nd Test: मैच से जुड़ी जानकारी