सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 ) के फाइनल में मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) के शानदार प्रदर्शनों की मदद से मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई दूसरी बार चैंपियन बना है। यह फाइनल मैच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला गया था।
मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रजत पाटीदार के बल्ले से निकले। उन्होंने 40 गेंद में 6 चौको और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 81 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सुभ्रांशु सेनापति ने 17 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 23 रन का योगदान दिया।
राहुल बाथम ने 14 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाये। पाटीदार और बाथम ने छठे विकेट के लिए 56(32) रन जोड़े। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट शार्दुल ठाकुर और रॉयस्टन डायस को मिला। एक-एक विकेट अथर्व अंकोलेकर, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे चटकाने में सफल रहे।