Smriti Mandhana Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) की दिग्गज सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) दुबई में खेले जा रहे महिला एशिया कप 2026 टूर्नामेंट (Women's Asia Cup 2026) में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती है। उनके पास टी20 इंटरनेशनल की नंबर-1 बल्लेबाज़ बनने का सुनहरा मौका है।
टूटेगा सुज़ी का रिकॉर्ड: 30 वर्षीय स्मृति मंधाना भारतीय टीम की सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ों में से एक हैं जो कि अब तक 171 टी20 इंटरनेशनल खेलकर 30.25 की औसत और 125.18 की स्ट्राइक रेट से 4,538 रन बना चुकी हैं। उन्होंने T20I में एक सेंचुरी और 35 हाफ सेंचुरी ठोके हैं।
खास बात ये है कि स्मृति, साल 2026 के विमेंस एशिया कप में रनों की बौछार करके 221 रन बनाती हैं, तो टी20 इंटरनेशनल में अपने 4,759 रन पूरे कर लेंगी और इसी के साथ T20I (महिला और पुरुष दोनों) में दुनिया की सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएगी। फिलहाल ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की महान ऑलराउंडर सुज़ी बेट्स के नाम दर्ज है, जिन्होंने 186 मैचों में 4,758 रन बनाए हैं।