EN-W vs IN-W One-off Test, Sophie Ecclestone Record: लॉर्ड्स में खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट मैच में इंग्लैंड की स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारत की पहली पारी में एक विकेट झटकते ही उन्होंने कैथरीन साइवर-ब्रंट का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इंग्लैंड और भारत के बीच शुक्रवार (10 जुलाई) से लॉर्ड्स में खेले जा रहे ऐतिहासिक एकमात्र महिला टेस्ट मैच के पहले दिन स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने इतिहास रच दिया। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी कैथरीन साइवर-ब्रंट को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Aged just 27, that's some achievement pic.twitter.com/IjeSI5PKZx
England Cricket (englandcricket) July 10, 2026
यह 27 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर इस मुकाबले से पहले कैथरीन साइवर-ब्रंट के 335 विकेटों के रिकॉर्ड की बराबरी पर थीं। उन्हें इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी और उन्होंने यह उपलब्धि भारत की पहली पारी के 72वें ओवर में हासिल की।