महान सचिन के बाद अब गांगुली भी हुए काफी खुश, युवराज सिंह के लिए कही दिल को छूने वाली बात Images (Twitter)
21 दिसंबर। भारत की विश्व कप-2011 जीता का अहम हिस्सा रहे युवराज सिंह को नीलामी के शुरुआती चरण में किसी ने नहीं खरीदा था, लेकिन अंत में वह मुंबई इंडियंस के हिस्से बेस प्राइस एक करोड़ में गए।
युवराज सिंह के मुंबई इंडियंस में शामिल होने से पूरा क्रिकेट वर्ल्ड खुश है। यहां तक कि महान सचिन ने भी ट्विट कर अपनी खुशी युवराज सिंह के लिए जाहिर की थी।
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने बेहद ही खास तौर पर युवी का अपने फ्रेंचाइजी में शामिल किया तो वहीं दूसरी ओर अब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी ट्विट कर अपनी खुशी जाहिर की है।
Extremely happy to see Yuvraj singh picked by mumbai ...has been a great player for the country in shorter format ..good wishes to him @YUVSTRONG12
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) December 21, 2018