गांगुली ने चुनी खुद की पसंद की IPL फैंटेसी टीम, खुद बने कप्तान, वहीं धोनी से भी बड़ा माना ऋषभ पंत को (twitter)
29 दिसंबर। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने पसंद की आईपीएल फैंटेसी टीम चुनी है। अपने द्वारा चुनी गई आईपीएल फैंटेसी टीम में खुद कप्तान बनाया है। वहीं फैंटेसी टीम में गांगुली जहां खुद कप्तान बने तो वहीं विकेटकीपर के तौर पर धोनी को ना चुनकर ऋषभ पंत को चुनी है।
गांगुली ने धोनी से ऊपर ऋषभ पंत को ऊपर रखकर हर किसी को हैरान कर दिया। हालांकि इसके बारे में गांगुली ने कहा कि वो इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहते हैं।
गांगुली के द्वारा चुनी गई फैंटेसी टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज शामिल हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह को भी गांगुली ने आईपीए की फैंटेसी टीम में शामिल किया है।