Aiden Markram ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, महान सुनील गावस्कर की कर ली बराबरी (Aiden Markram vs Australia)
South Africa vs Australia: साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन के किंग्समीड में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान एक खास रिकॉर्ड बना लिया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए मार्करम दूसरी पारी में टॉप स्कोरर रहे और 237 गेंदों में 75 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके जड़े।
यह चौथी बार यह है कि जब मार्करम ने एक टेस्ट मैच की चौथी पारी में 200 या उससे ज्यादा गेंद खेली हैं। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार चौथी पारी में 200 या उससे ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
उनके अलावा सुनील गावस्कर और यूनिस खान ने भी चार-चार बार यह कारनामा किया है।