SA vs AFG, ICC T20 World Cup 2026: एडेन मार्कराम (Aiden Markram) की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने बुधवार, 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 13वें मुकाबले में अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में 4 रनों से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। ये टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की दूसरी जीत है।
क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन ने ठोका अर्धशतक: इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए 29 साल के रयान रिकेल्टन ने सबसे बड़ी पारी खेली और 28 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के ठोककर 61 रन ठोके। उनके अलावा अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने भी अपने बैट से धमाल मचाया और 41 गेदों पर 5 चौके और 3 छक्के ठोककर 59 रन बनाए।
जान लें कि इन दोनों ने मिलकर साउथ अफ्रीका के लिए दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की जिसके दम पर टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रनों का लक्ष्य स्कोर बोर्ड पर टांगा। इस दौरान अफगानिस्तान के लिए अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई सबसे कामयाब गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिए।