South Africa vs Canada T20 World Cup Highlights: लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) की शानदार गेंदबाजी और कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के अर्धशतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने सोमवार (9 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में कनाडा को 57 रनों से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह रिकॉर्ड छठी बार था जब वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। जिसमें मार्करम ने । मार्करम ने 32 गेंदों में 59 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का जड़ा। उनके अलावा मिडल ऑर्डर में डेविड मिलर ने 23 गेंदों में नाबाद 39 रन, ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंदों में नाबाद 34, और रयान रिकेल्टन ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए।
कनाडा के लिए अंश पटेल ने 3 विकेट,कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 1 विकेट लिया।