South Africa vs Ireland 2nd ODI: ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) के तूफानी शतक और गेंदबाजों के शानजार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार (4 अक्टूबर) को आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में आय़रलैंड क 174 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 343 रन का विशाल स्कोर बनाया। स्टब्स ने अपने करियर का पहला शतक जड़ते हुए 81 गेंदों में नाबाद 112 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के जड़े। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मै चुना गया।
इसके अलावा काइल वेरेन ने 64 गेंदों में 67 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी हुई। वियान मल्डर ने 43 रन, रियान रिकेल्टन ने 40 रन का योगदान दिया।