मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 से पहले अपने खेमे में एक बड़ा बदलाव किया है। मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज मार्क बाउचर को अपना नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है। बाउचर को महेला जयवर्धने की जगह हेड कोच नियुक्त किया गया है जबकि जयवर्धने को मुंबई इंडियंस में वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख (global head of performance) के रूप में नियुक्त किया गया है।
बाउचर की नियुक्ति पर टीम के मालिक आकाश अंबानी ने उनका स्वागत किया है और आकाश का मानना है कि मार्क बाउचर के पास जितना अनुभव है वो मुंबई इंडियंस की टीम के लिए काफी उपयोगी होंगे और इस लेगेसी को आगे लेकर जाएंगे।
रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा: "मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करना खुशी की बात है। मैदान पर अपनी सिद्ध विशेषज्ञता के साथ और एक कोच के रूप में अपनी टीम को कई जीत के लिए मार्गदर्शन करने के साथ, मार्क एमआई के लिए बहुत अधिक मूल्य जोड़ेंगे और इसकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे।"
Presenting आपले नवीन Head Coach -
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 16, 2022
Paltan, drop a to welcome the legend to our #OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians @markb46 @OfficialCSA pic.twitter.com/S6zarGJmNM