South Africa vs Australia 2nd Test Stats: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्केस एकरमैन ने डेब्यू किया, जिनकी उम्र 30 साल 231 दिन है।
साल 1926 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में 8 खिलाड़ी 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। एकरमैन के अलावा एडेन मार्करम, डेविड बेडिंगहैम, कप्तान टेम्बा बावुमा रयान रिकेल्टन, साइमन हार्मर, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया की उम्र भी 30 साल से ज्यादा है।
वहीं ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन के सभी खिलाड़ी 30 साल से ज्यादा उम्र के हैं। वहीं, इस टेस्ट मैच में 30 साल या उससे अधिक उम्र के 19 खिलाड़ियों का होना इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी संख्या है, और 1926 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है।