SL vs NZ: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ग्लेन फिलिप्स श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। 15 रन के भीतर 3 विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में दिख रही कीवी टीम को ना केवल ग्लेन फिलिप्स ने संभाला बल्कि ऐसी पारी खेली जिसने टीम को विनिंग पोजिशन में ला खड़ा कर दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 रन बनाए।
स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का जीता-जागता उदाहरण: इस पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स ने एक अनूठी मिसाल पेश की जिसका वीडियो सामने आया है। ग्लेन फिलिप्स के पास नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट से बचने का एक अचूक उपाय है जो स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का जीता- जागता उदाहरण है। ग्लेन फिलिप्स नॉन स्ट्राइकर छोर पर एक धावक की पोजिशन में नजर आए।
sprinter की तरह नजर आया बल्लेबाज: ग्लेन फिलिप्स तब-तक क्रीज से बाहर नहीं निकलते हैं जब तक गेंदबाज गेंद ना फेंक दे। लेकिन, क्रीज में रहते हुए किसी धावक की तरह ग्लेन फिलिप्स पूरी तरह से रन लेने की पोजिशन में बैठे नजर आते हैं। जैसे ही गेंदबाज के हाथों से गेंद निकलती है वैसे ही ग्लेन फिलिप्स रन लेने के लिए दौड़ लगा देते हैं।
Master Glenn Phillips pic.twitter.com/P6NFKadq30
— Cricket Videos(@Crickket__Video) October 29, 2022