सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा (Eshan Malinga) ने गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हुए आईपीएल 2026 मुकाबले में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
ट्रैविड हेड की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर में आए मलिंगा ने फील्डिंग औऱ गेंदबाजी दोनों में कमाल दिखाया। मलिंगा ने पहले केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे का कैच लपका, फिर कैमरून ग्रीन (2) और शानदार बल्लेबाजी कर रहे अंगकृष रघुवंशी (29 गेंदों में 52 रन) को रनआउट किया। इसके अलावा गेंदबाजी में 2 ओवर में 14 रन देकर रमनदीप सिंह औऱ सुनील नारायण को अपना शिकार बनाया।
मलिंगा इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक आईपीएल मैच में दो या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं और दो या उससे ज्यादा खिलाड़ियों को रनआउट किया। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ युवराज सिंह और दीपक चाहर ने ही किया था।
Players with multiple wickets and part of multiple run outs in an IPL match :
— Sooraj Ayyappan (@Sooraj_Ayyappan) April 2, 2026
Yuvraj Singh KXIP v MI 2008
Deepak Chahar CSK v KKR 2021
Eshan Malinga SRH v KKR 2026#KKRvSRH