साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे ने IPL डेब्यू पर बनाया गजब रिकॉर्ड,इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा (Image Source: BCCI)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन (Sakib Hussain) और प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने सोमवार (13 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। दोनों ही गेंदबाजों का यह डेब्यू आईपीएल मुकाबला था।
हुसैन ने अपने कोटे के चार ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर औऱ रवि बिश्नोई को अपना शिकार बनाया। वहीं हिंगे ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट अपने खाते में डाले, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और कप्तान रियान पराग को उन्होंने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे आईपीएल की एक ही पारी में चार-चार विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय जोड़ी बन गए हैं।