Sri Lanka 229-6 at stumps on day 4 of the 2nd Test 16-run lead over India (Image Source: AFP)
India vs Sri Lanka 2nd Test Day 4 Highlights: भारत के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन के अंत पर श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन खेलने उतरी मेजबान टीम ने भारत पर 16 रन की बढ़त मिली है।
बता दें कि बारिश के चलते अंपायरों ने तीसरे सत्र का खेल जल्दी खत्म करने का फैसला किया और सोनल दिनुशा (7 रन) और केशरा नुवानथा (3) नाबाद रहे।
दूसरी पारी में श्रीलंका के मिडल ऑर्डर पसिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस ने शानदार खेल दिखाया, जिसके चलते फॉलोऑन के बाद श्रीलंका ने बढ़त हासिल। मुकाबले में अपना दूसरा पचास प्लस स्कोर बनाते हुए पसिंदु ने 173 गेंदों में 92 रन की पारी खेली, वहीं कामिंदु मेंडिस ने 92 गेंदों में 55 रन बनाए।