IND vs SL 1st Test: टीम इंडिया के विशाल स्कोर के आगे श्रीलंका पस्त, 99 रन तक आधी टीम लौटी पवेलियन (Image Source: Google)
India vs Sri Lanka 1st Test Day 3: श्रीलंका क्रिके टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन (17 अगस्त) लंच के समय तक 5 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम भारत से अभी भी 363 रन पीछे है।
तीसरे दिन की शुरूआत में भारत की पहली पारी 462 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद श्रीलंकाई टीम की शुरूआत बेहद खराब रही औऱ 59 रन के कुल स्कोर तक निशान फर्नांडो (0), लाहिरु उदारा (27), दिनेश चांदीमल (4) और कामिंदु मेंडिस (14) आउट होकर पवेलियन लौट गए।
पांचवें विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन लंच से थोड़ी देर पहले कप्तान धनंजय डी सिल्वा (21) के आउट होने से वो भी टूट गई। पहले सत्र के अंत पर सोनल दिनुशा (14) और विकेटकीपर बल्लेबाजी निरोशन डिकवेला (8) नाबाद रहे।