Steve Smith Record: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट रनों के मामले में स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा (Steve Smith Record)
Steve Smith Record: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) शुक्रवार, 09 अक्टूबर को डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) के पहले दिन 53 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव ने एक छोटी पारी खेली, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में महान स्टीव वॉ (Steve Waugh) को पीछे छोड़ दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, स्टीव स्मिथ ने डरबन टेस्ट में 25 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर के 10,945 रन पूरे किए हैं। इसी के साथ अब वो ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लीज़ेंड बल्लेबाज़ स्टीव वॉ को पछाड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। वॉ ने 168 टेस्ट की 260 पारियों में 10,927 र बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सर्वाधिक रन
- रिकी पोंटिंग - 168 टेस्ट की 287 पारियों 13,378 रन
- एलन बॉर्डर - 156 टेस्ट की 265 पारियों में 11,174 रन
- स्टीव स्मिथ - 126 मैचों की 224 पारियों में 10,945 रन
- स्टीव वॉ - 168 मैचों की 260 पारियों में 10,927 रन
- डेविड वॉर्नर - 112 मैचों की 205 पारियों में 8,786 रन