Angkrish Raghuvanshi: कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मुकाबले के दौरान 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के जरिए आउट करार दिए गए। इसी के साथ अंगकृष 'फील्ड में रुकावट डालने' के कारण आईपीएल में आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। आइए, जानते हैं कि आईपीएल में अब तक इस तरह कौन-कौन बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटा है?
आईपीएल इतिहास में पहली बार इस तरह आउट होने वाले बल्लेबाज यूसुफ पठान थे। साल 2013 में केकेआर की तरफ से खेलते हुए यूसुफ पठान पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के कारण अपना विकेट गंवा बैठे थे। उस पारी में यूसुफ ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन जुटाए थे।
इस लिस्ट में दूसरा नाम अमित मिश्रा का है। साल 2019 में विशाखपट्टनम के मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए मिश्रा सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 'फील्ड में रुकावट डालने' के कारण आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। उस पारी में अमित मिश्रा ने 2 गेंदों का सामना करते हुए महज 1 ही रन बनाया था।