march 2020,Melbourne,Womens T20,Women T20,WC Final,India Vs Australia,India,Australia,World Cup Fina (Image Source: IANS)
India Vs Australia: विमेंस टी20 वर्ल्ड के 9 सीजन में अब तक कई बल्लेबाजों ने अपनी चमक बिखेरी है। आइए, उन 5 महिला खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन अपने नाम किए।
बेथ मूनी: ऑस्ट्रेलिया की यह दिग्गज खिलाड़ी लिस्ट में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 में 64.75 की औसत के साथ कुल 259 रन बनाए थे। इस दौरान मूनी ने 3 अर्धशतकीय पारियां खेलीं। उनके बल्ले से 2 छक्के और 30 चौके निकले। बांग्लादेश के खिलाफ मूनी ने 58 गेंदों में 81 रन की पारी भी खेली थी।
मेग लैनिंग: इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम है। मेग लैनिंग ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2014 में कुल 6 मैच खेले, जिसमें 42.83 की औसत के साथ 257 रन बनाए। इस दौरान लेनिंग ने एक शतक और 1 अर्धशतक लगाया।