Kolkata Knight Riders: टी20 फॉर्मेट बल्लेबाजों का खेल है, जिसमें अक्सर गेंदबाजों की धुनाई देखी जाती है। आइए, ऐसे ही 5 बदनसीब गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 70 से ज्यादा रन लुटा दिए।
जोफ्रा आर्चर: राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जोफ्रा आर्चर ने 23 मार्च 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध महज 4 ओवरों में 76 रन लुटा दिए। इस दौरान तेज गेंदबाज को एक भी विकेट नसीब नहीं हुआ। 286/6 का स्कोर बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को 242/6 के स्कोर पर रोककर सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच 44 रन से अपने नाम किया था।
मोहम्मद शमी: इस तेज गेंदबाज ने 12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के विरुद्ध 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें बगैर कोई विकेट हासिल किए 75 रन लुटाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 6 विकेट खोकर 245 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट शेष रहते 18.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।