पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों को बिना मंजूरी वाले विदेशी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के खिलाफ चेतावनी दी है। बोर्ड ने उन खिलाड़ियों के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा की है जो जरूरी मंजूरी लिए बिना जाम्बिया में चल रही 20वीं एशियन लेजेंड्स लीग में शामिल हुए हैं।
पीसीबी ने अपने एक आधिकारिक बयान में कहा, "बोर्ड ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ियों की भागीदारी का गंभीरता से संज्ञान लिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने 'इवेंट्स को मंजूरी देने और खिलाड़ियों की रिहाई' से जुड़े अपने नियमों के तहत इसे बिना मंजूरी वाला या अस्वीकृत क्रिकेट इवेंट माना है।"
पीसीबी ने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता को जाम्बिया क्रिकेट यूनियन से मंजूरी नहीं मिली है, इसलिए इसमें हिस्सा लेना लागू आईसीसी नियमों का उल्लंघन है।