अफगानिस्तान टेस्ट भारतीय युवा खिलाड़ियों को आजमाने का एक बड़ा अवसर: सबा करीम (Image Source: IANS)
भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने कहा है कि इस टेस्ट में टीम इंडिया के पास टेस्ट क्रिकेट की अपनी कमियों को दूर करने और भविष्य की नींव रखने का एक बड़ा अवसर है।
जियोहॉटस्टार पर सबा करीम ने कहा, "भारत-अफगानिस्तान टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा नहीं है, लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी में नए तरीके से तैयार हो रही टीम के लिए इस टेस्ट में भविष्य की नींव रखने का बड़ा मौका होगा। टीम इंडिया अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की दिक्कतों को ठीक कर सकती है।"
करीम ने कहा, "भारतीय टीम को घरेलू मैदानों पर फिर से अपना दबदबा कायम करने की जरूरत है, और इस मैच को उभरती हुई प्रतिभाओं को परखने के एक मंच के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए।"