WI W vs AUS W: किंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को रौंदकर किया क्लीन (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज दौरे की समाप्ति जीत के साथ की है। बस्सेटेरे में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की जीत में लेग स्पिनर अलाना किंग की करिश्माई गेंदबाजी की अहम भूमिका रही।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जो गलत साबित हुआ। पूरी टीम 35.4 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज को शुरुआत अच्छी मिली थी। कप्तान हेले मैथ्यूज और
डिएंड्रा डॉटिन ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े थे। डॉटिन 19 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे।