न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम इंडिया से जुड़े औकिब नबी (न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम इंडिया से जुड़े औकिब नबी )
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले तीन वनडे मैचों के लिए औकिब नबी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। नबी पहले से ही चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में थे।
नबी को प्रसिद्ध कृष्णा के हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरी तरह रिकवर न हो पाने की वजह से शुरुआती तीन वनडे मैचों में भी जगह दी गई है।
औकिब नबी भारतीय टीम के लिए 1 वनडे मैच खेल चुके हैं। हालांकि, उस वनडे में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में नबी ने दस ओवर में 84 रन लुटाए थे और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था।