Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 में गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर 7 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 54 रन की पारी खेल एलएसजी को 3 विकेट से जीत दिला दी। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि एलएसजी की जीत में हमें मुकुल के साथ ही आयुष बडोनी के योगदान को नहीं भूलना चाहिए।
जियोस्टार एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर कहा, "आयुष बडोनी की 54 रन की पारी को बहुत कम आंका गया है। इसी पारी ने एलएसजी को भरोसा बनाए रखने में मदद की। वह एक बहुत अच्छे ऑल-राउंड क्रिकेटर हैं। वह थोड़ी गेंदबाजी भी कर सकते हैं और एक बहुत अच्छे फील्डर भी हैं। इस सीजन में उन्हें एक इम्पैक्ट सब के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। उनका आना और जिस तरह से उन्होंने गेंद को टाइम करना शुरू किया, वह देखना बहुत शानदार था। हां, वह थोड़ा अटक गए क्योंकि सुनील नरेन एक शानदार स्पेल फेंक रहे थे, लेकिन जब वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ खेले, तो वह बहुत अच्छे टच में दिखे और उन्हें मैदान के सभी हिस्सों में मारते रहे। जैसे ही उन्होंने अपना हाफ-सेंचुरी बनाया, वह आउट हो गए। यह एलएसजी के लिए एक चिंता की बात रही होगी, लेकिन आपको आयुष बदोनी को श्रेय देना होगा।"