IND vs SL: श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा फैसला, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दर्शकों की होगी फ्री एंट्र (Image Source: IANS)
IND vs SL: श्रीलंका और भारत के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट ने दोनों टेस्ट मैचों में दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।
श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाले दोनों टेस्ट मैचों में दर्शकों की एंट्री फ्री कर दी है।
बोर्ड की तरफ से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करना चाहता है कि श्रीलंका और इंडिया के बीच आने वाली टेस्ट सीरीज में दर्शकों की एंट्री फ्री होगी। इससे क्रिकेट फैंस को वर्ल्ड-क्लास टेस्ट क्रिकेट देखने का एक शानदार मौका मिलेगा।"