Mumbai: Asha Bhosle Passes Away (Image Source: IANS)
Asha Bhosle Passes Away: महान गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में 92 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। उनके निधन पर भारतीय क्रिकेट जगत ने शोक जताया है।
गायिका आशा भोसले को शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां उनकी सेहत में सुधार नहीं हो सका। सोमवार शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
भारतीय पुरुष टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "महान आशा भोसले जी के निधन से दुखी हूं। उनकी शालीनता और बेजोड़ प्रतिभा हमेशा हमारी यादों में बनी रहेगी!"