NZ vs IND 5th T20: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम ने रविवार, 01 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
Team India के लिए ईशान किशन ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 32 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के लगाकर 61 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर ने भी तूफानी पारी खेली और 23 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के जड़कर 50 रन जोड़े। उनके अलावा नमन धीर ने 23 गेंदों 33 रन और नितीश रेड्डी ने 17 गेंदों पर 22 रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
बात करें न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो एडम मिल्ने ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके। मिल्ने के अलावा नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर ने 2-2 विकेट चटकाए। जैकब डफी, मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल को कोई विकेट नहीं मिला।