मिशेल सेंटनर ने तोड़ा ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले खिलाड़ी बने (मिशेल सेंटनर ने तोड़ा ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले खिलाड़ी बने)
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान मिशेल सेंटनर ने रविवार को भारत के खिलाफ हैमिल्टन में खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
भारत के खिलाफ पांचवां टी20 मुकाबला सेंटनर के करियर का 143वां मैच है। अब वे कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ईश सोढ़ी को पीछे छोड़ा है। सोढ़ी ने कीवी टीम के लिए 142 टी20 मैच खेले हैं। सेंटनर 151 विकेट ले चुके हैं, जबकि सोढ़ी के नाम 165 विकेट हैं।
न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक टी20 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी हैं। साउदी ने 126 मैच खेले थे। मार्टिन गुप्टिल 122 मैच के साथ चौथे और डेरिल मिचेल 109 मैचों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।