पारिवारिक कारणों से ट्रेनिंग कैंप छोड़कर घर वापस लौटीं इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (Image Source: IANS)
Nat Sciver-Brunt: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट पारिवारिक कारणों की वजह से इंट्रा-स्क्वाड ट्रेनिंग सीरीज छोड़कर घर लौट आई हैं। साइवर-ब्रंट के इस दौरे के शेष मुकाबलों में खेलने की उम्मीद नहीं है।
इस दौरे को 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले आगामी आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप 2026 के लिए एक अहम अभ्यास माना जा रहा था। महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को एक मुश्किल ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप-2 में उनका मुकाबला वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और आयरलैंड से होगा।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया, "नैट साइवर-ब्रंट पारिवारिक कारणों के चलते साउथ अफ्रीका से घर लौट आई हैं। उम्मीद है कि वह इस दौरे में आगे कोई हिस्सा नहीं लेंगी।"