AFG vs IRE: बारिश के चलते आयरलैंड-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच रद्द (Image Source: IANS)
आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। बुधवार को खराब मौसम के कारण ब्रेडी क्रिकेट क्लब में टॉस तक नहीं हो सका।
यहां सुबह से बारिश जारी रही। इसके बाद भारतीय समय के अनुसार शाम 4:27 पर बारिश रुकी और ग्राउंड स्टाफ धीरे-धीरे कवर हटाते नजर आए, लेकिन कुछ देर बाद फिर से बारिश ने फैंस को निराश कर दिया। काफी इंतजार के बाद भी जब मौसम साफ नहीं हो पाया, तो आखिरकार मैच रद्द करने का फैसला लिया गया।
सीरीज का दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर 7 अगस्त को खेला जाना है। उम्मीद है कि उस मैच में बारिश फैंस का मजा किरकिरा नहीं करेगी। इस सीरीज का तीसरा, चौथा और पांचवां मैच बेलफास्ट स्थित सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में आयोजित होगा।