IND vs AFG 1st ODI: गुरबाज के शतक पर भारी पड़े गिल, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा (Image Source: IANS)
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
बारिश के चलते मैच शाम 5 बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ और 25-25 ओवरों की कटौती की गई। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम 24.5 ओवरों में 194 रन पर सिमट गई।
मेहमान टीम ने 4.3 ओवरों में 26 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 66 गेंदों में 116 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 142 के स्कोर तक पहुंचा दिया।