Stephen Fleming England Test Team के नए Head Coach और Joe Root कप्तान (Image Source: IANS)
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव करते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) को नया हेड कोच नियुक्त किया है। वहीं, जो रूट (Joe Root) को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच के रूप में स्टीफन फ्लेमिंग अपने पुराने साथी और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेंगे। मैकुलम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही इंग्लैंड को घरेलू सीरीज में 2-1 से मिली हार के बाद कोच पद से इस्तीफा दे दिया था।
फ्लेमिंग पाकिस्तान के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज के बाद अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। पाकिस्तान सीरीज के दौरान मार्कस ट्रेस्कोथिक टीम के अंतरिम हेड कोच की भूमिका निभाएंगे। फ्लेमिंग इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट दौरे के दौरान हेड कोच की भूमिका संभालेंगे।