New Delhi: ICC Men's T20 World Cup 2026 - Afghanistan vs United Arab Emirates (Image Source: IANS)
T20 World Cup: अफगानिस्तान ने यूएई के खिलाफ सोमवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अफगान कप्तान राशिद खान ने 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
अफगान कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम की पहली जीत के बाद राहत जताते हुए कहा है कि अब उन्हें टूर्नामेंट में अपनी टीम के अच्छे भविष्य की उम्मीद है। अफगानिस्तान की टीम 3 में से 2 मैच गंवाकर ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। यह टीम 19 फरवरी को कनाडा के विरुद्ध अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी।
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 19.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।