भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा कि टी20 क्रिकेट से टेस्ट फॉर्मेट में आने के दौरान उन्होंने जानबूझकर अपने नेचुरल स्ट्रोकप्ले पर रोक नहीं लगाई। इसी सोच से मुझे अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन शतक बनाने में मदद मिली।
राहुल ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, "कभी-कभी आप बैठकर बहुत ज्यादा विश्लेषण करते हैं और T20 क्रिकेट से बिल्कुल अलग खेलने की कोशिश करते हैं। मैंने जानबूझकर कोशिश की कि मैं अपने शॉट्स को रोकूं नहीं, बल्कि यह भी जानूं कि मैं इस विकेट पर किस तरह के गेंदबाजों के खिलाफ किस तरह के शॉट्स लगा सकता हूं।"
केएल ने कहा, "आक्रामक सोच टेस्ट-मैच के मुताबिक अनुशासन के बीच संतुलन बनाए रखना तैयारी के लिए जरूरी था। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने इस टेस्ट मैच से पहले पिछले हफ्ते सोचा था। मैंने यही करने की कोशिश की। सुबह, मुझे लगता है कि मैंने कुछ शॉट्स ज्यादा खेले। इससे मुझे खुद पर गुस्सा नहीं आया।"