भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। भारतीय टीम का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ लाजवाब रहा है। टीम इंडिया को टेस्ट में मेजबान टीम के खिलाफ आखिरी हार साल 2015 में मिली थी। आइए आपको उन पांच बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाए हैं।
सचिन तेंदुलकर: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ खेली 36 पारियों में 60 की बेमिसाल औसत से 1,995 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। सचिन श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक भी लगा चुके हैं।
महेला जयवर्धने: श्रीलंका की ओर से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महेला जयवर्धने के नाम है। जयवर्धने ने भारत के गेंदबाजी अटैक के सामने खेली 28 पारियों में 55 की औसत से 1,822 रन बनाए हैं। उनके नाम 6 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज हैं। इस दौरान जयवर्धने का सर्वाधिक स्कोर 275 रन रहा है।