IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए पूर्व भारतीय बल्लेबाज अभिनव मुकुंद (Abhinav Mukund) ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह टीम साझा की, जिसमें कुछ दिलचस्प फैसले देखने को मिले।
मुकुंद ने ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर भरोसा जताया है। वहीं नंबर-3 पर उन्होंने साईं सुदर्शन को जगह दी है। उनके मुताबिक हाल ही में भारत ए की ओर से श्रीलंका में साईं का शानदार प्रदर्शन उन्हें इस स्थान का सबसे मजबूत दावेदार बनाता है। कप्तान शुभमन गिल को उन्होंने नंबर-4 पर रखा है।
मध्यक्रम में मुकुंद ने ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा को शामिल किया है। इसके बाद उन्होंने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए ध्रुव जुरेल को भी प्लेइंग इलेवन में जगह दी। जुरेल को उन्होंने नंबर-7 पर चुना और बताया कि इस स्थान के लिए देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन भी विकल्प हो सकते थे, लेकिन उनकी पसंद जुरेल रहे।