अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और भारतीय कप्तान शुभमन गिल को बड़ा फायदा हुआ है।
आईसीसी द्वारा जारी बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज रूट पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 46 और 77 की पारी खेलने वाले रूट 2 स्थान ऊपर चढ़कर पहले स्थान पर पहुंचे हैं। हैरी ब्रूक एक स्थान नीचे फिसलकर दूसरे और ट्रेविस हेड एक स्थान नीचे फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे और श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस पांचवें स्थान पर हैं।
द ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के बड़ी जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज मैट हेनरी टेस्ट रैंकिंग में 6 स्थान की छलांग लगाते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके संयुक्त रूप से भारत के जसप्रीत बुमराह हैं। हेनरी और बुमराह के अंक समान हैं।