अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की है। गुरनूर ने अपने पहले दोनों वनडे में 3-3 विकेट झटके हैं। उनकी सफलता ने भारतीय तेज गेंदबाजी को एक नया और बेहतर विकल्प दिया है। गुरनूर ने राष्ट्रीय टीम में मिली अपनी सफलता का श्रेय घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए खेलते हुए मिले अनुभवों को दिया है।
लखनऊ वनडे के बाद गुरनूर ने कहा, "इंडिया ए सेटअप मेरे लिए बड़ी बात है। हम रणजी ट्रॉफी में अच्छा करते हैं, तो हमें इंडिया ए, दलीप ट्रॉफी या ईरानी कप के लिए चुना जाता है। जब मुझे इंडिया ए टीम में जगह मिली, तो मैं बहुत खुश था। मेरे लिए यह वैसा ही था जैसा रणजी में गेंदबाजी करते समय होता था, हार्ड लेंथ पर तेज गेंदबाजी करना और गेंद को स्विंग कराना।"
उन्होंने कहा, "मैंने इंडिया ए में भी ठीक यही करने की कोशिश की और उन्हीं लाइनों पर गेंदबाजी की। मुझे खुद पर और जो कुछ भी मैं कर रहा हूं, उस पर विश्वास है, चाहे वह हार्ड लेंथ हो या तेज गेंदबाजी।