India vs Zimbabwe: टीम इंडिया की जर्सी पहनना Ashok Sharma का पहला लक्ष्य, इन्हें मानते हैं आदर्श (Image Source: IANS)
तेज गेंदबाज अशोक शर्मा जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा हैं। पहली बार टीम इंडिया में चुने जाने पर 24 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनना उनका लंबे समय से देखा गया सपना रहा है।
भारत-जिम्बाब्वे की टीमें 23-26 जुलाई के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगी। दाएं हाथ का यह गेंदबाज सीनियर टीम में चुने जाने के बाद अब इंटरनेशनल डेब्यू करने की कोशिश कर रहा है।
सीरीज से पहले अपने लक्ष्यों के बारे में बात करते हुए अशोक ने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।