Former Indian cricket player Kapil Dev. (File Photo: IANS) (Image Source: IANS)
Former Indian: प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के अध्यक्ष कपिल देव को उम्मीद है कि भारतीय गोल्फर्स जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करेंगे। उनका मानना है कि गवर्निंग बॉडी एथलीट्स को हर तरह का सपोर्ट देगी।
इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) ने छह सदस्यों वाली एक शानदार टीम की घोषणा की थी, जिसमें ओलंपियन अदिति अशोक और दीक्षा डागर के साथ पीजीटीआई के उभरते हुए स्टार युवराज संधू भी शामिल हैं, जिन्होंने घरेलू सीजन में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के बाद पुरुष टीम की कमान संभाली थी।
भारतीय क्रिकेट टीम को साल 1983 में वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले कपिल देव का मानना है कि आज के टैलेंट पूल ने स्थापित स्टार्स और उभरते हुए खिलाड़ियों के बीच के अंतर को कम कर दिया है।