इंग्लैंड-ए खिलाफ अनुष्का शर्मा करेंगी भारतीय महिला टीम की कप्तानी (इंग्लैंड-ए के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, अनुष्का करेंगी वनडे और टी20 में कप्तानी)
बीसीसीआई ने बुधवार को इंग्लैंड-ए के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान किया। दोनों ही फॉर्मेट के लिए टीम की कमान अनुष्का शर्मा के हाथों में सौंपी गई है।
वहीं, मल्टी-डे मैचों के लिए मिन्नू मणि को कप्तान नियुक्त किया गया है। महिला चयन समिति द्वारा चुनी गई टीमों के अनुसार, मिन्नू व्हाइट-बॉल फॉर्मेट (टी20 और वनडे) में अनुष्का की डिप्टी (उपकप्तान) होंगी, जबकि मल्टी-डे मैचों के लिए तेजल हसबनीस को उप-कप्तान बनाया गया है।
इस सीरीज में तीन टी20, तीन वनडे और एक मल्टी-डे मैच खेला जाएगा। पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक टी20 मैचों की मेजबानी करेगा। इसके बाद, 8 से 19 दिसंबर तक वनडे और मल्टी-डे मैचों के लिए मुकाबले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।