IPL 2026: 'प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया', कोहली ने सूर्यवंशी को दिया विराट आशीर्वाद (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में 10 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक जोरदार मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरआर के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक पारी से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से 'किंग' के नाम से मशहूर विराट कोहली को भी अपना मुरीद बना लिया।
मैच के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की कैप पर एक खास संदेश लिखा जो उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं था। विराट ने मैच के बाद वैभव की कैप पर लिखा, "प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया"।
विराट के शब्द वैभव की रोमांचक पारी को देखकर निकले थे। विराट कोहली का संदेश निश्चित रूप से वैभव के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और भविष्य में उन्हें और भी बेहतर करने की प्रेरणा देगा।