चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 66वां मैच खेला जा रहा है। भले ही फैंस इस मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें सीएसके के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की कमी जरूर खल रही है।
इस मैच को देखने स्टेडियम पहुंचे प्रकाश परमार ने 'आईएएनएस' से कहा, "यह विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिस पर हमें गर्व है। आज के इस मैच में मोहम्मद सिराज बतौ गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं, जबकि बल्लेबाजी में संजू सैमसन से खासा उम्मीदें हैं। गिल के बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। काश धोनी इस मुकाबले में खेलते।"
जैविक ने कहा, "मैं यहां चेन्नई सुपर किंग्स की जीत देखने आया हूं। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके की तरफ से शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की तरफ से शुभमन गिल अपने बल्ले से चमक बिखेर सकते हैं। इस मैच में 200 रन का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।"