Kolkata: IPL 2026 - Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants (Image Source: IANS)
Kolkata Knight Riders: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मुकाबले के साथ मेजबान केकेआर जीत का खाता खोलना चाहेगी।
ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। वहीं, केकेआर एक बदलाव के साथ उतरी है। ब्लेसिंग मुजरबानी के स्थान पर सुनील नरेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
टॉस जीतने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। हम विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाना चाहते हैं। हमें अपने गेंदबाजों पर भरोसा है, वे अपना काम बखूबी करेंगे। निश्चित रूप से, जीत से टीम का माहौल और भी बेहतर हो जाता है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"