आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। आरआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक 96 रन की पारी के दम पर 214 रन बनाए हैं।
आरआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 9 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का विकेट गंवा दिया था। जायसवाल 1 और जुरेल 7 रन बनाकर आउट हुए। आरआर की पारी को एक बार फिर सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने संभाला। 15 साल का यह खिलाड़ी लगातार दूसरे मैच में शतक से चूक गया, लेकिन अपनी टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वैभव 47 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए।
आरआर के लिए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों पर नाबाद 45 रन की पारी खेली। डोनोवन फरेरा ने आखिरी ओवर में 27 रन बनाए। फरेरा ने 11 गेंदों पर नाबाद 38 रन की पारी खेली। इसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे। आरआर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए।